Maiya Samman Yojana New Rule 2025: नियम के अनुसार इन महिलाओं को मिलेगा लाभ, नियमों में हुआ बदलाव

Maiya Samman Yojana New Rule 2025: झारखंड राज्य की मईया सम्मान योजना एक कल्याणकारी योजना है इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। 58 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अभी तक सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को 8वीं किस्त का लाभ दिया है। हालांकि 9वीं और 10वीं किस्त से पहले योजना के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मईया सम्मान योजना के नए नियमों के बारे में जानकारी देने वाले है। इसके अलावा इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी पर भी चर्चा की जायेगी जैसे कि Maiya Samman Yojana Kya Hai, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana New Rule 2025

मईया सम्मान योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को इन नियमों का पालन करना होगा जोकि इस प्रकार है।

  • सबसे ज्यादा जरूरी है महिलाओं के बैंक खाते का डीबीटी मोड चालू होना चाहिए।
  • अगर आपके बैंक खाते का डीबीटी मोड चालू नहीं होता है तो इससे सरकार को आपके बैंक खाते में पैसे जमा करने में समस्या होती है।
  • डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए जाते है।
  • अगर योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल किया जाता है लेकिन दिए गए बैंक खाते का डीबीटी मोड चालू नहीं है। तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसके अलावा आपके बैंक खाते से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • महिलाएं योजना में आवेदन पात्रता नियमों के अनुसार करें अगर आपके आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलत या फर्जी जानकारी दी जाती है तो आपके आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

एक साथ दो किस्तों का मिलेगा लाभ

जैसे कि आप सभी जानते है मईया सम्मान योजना के तहत अभी तक सरकार द्वारा 8 किस्तों का लाभ पात्र महिलाओं को दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस बार झारखंड सरकार 9वीं और 10वीं किस्त को एक साथ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा करेगी। यानिकि महिलाओं को इस बार ₹5000 रूपये का लाभ दिया जायेगा।

मईया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत 18 से 50 साल की आयु वाली महिलाओं को योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता एकी जाती है। योजना के तहत हर महीने ₹2500 रूपये की आर्थिक मदद महिलाओं को प्रदान की जाती है। जिससे महिलाएं अपनी और अपने परिवार की छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सके। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने में इस योजना का अहम योगदान है।

Maiya Samman Yojana Eligibility Criteria ( पात्रता )

Maiya Samman Yojana New Rule 2025 के अनुसार निम्नलिखित पात्रताओ को निर्धारित किया गया है आवेदन करने के लिए इन पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है।

  • सिर्फ झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना में आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास कोई भी राशन कार्ड होना चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता और सरकारी नौकरी पर नहीं होनी चाहिए।

मईया सम्मान योजना आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक ( आधार कार्ड से लिंक )
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर ( आधार से लिंक )

Maiya Samman Yojana Apply Kaise Kare

  • सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल को लॉन्च किया है इस वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते है।
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी योजना में आवेदन करवा सकते है।
  • योजना संबंधित विभाग में जाकर भी योजना में आवेदन किया जा सकता है।

अगर आप खुद से घर बैठे Mukhyamantri Maiya Samman Yojana में आवेदन करना चाहते हैं तो इस वीडियो को देख सकते है।

विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

निष्कर्ष – मईया सम्मान योजना एक कल्याणकारी पहल है इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Leave a Comment