mpfr agristack gov in farmer registry mp भारत सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से कई नई नई योजनाओं को शुरू किया है इन्ही लाभकारी योजनाओं में से एक है MPFR AgriStack Gov In Farmer Registry।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के डेटा को डिजिटल रूप से रजिस्टर करके किसानों के एक नई पहचान प्रदान करना है इसके अलावा किसानों के डेटा को सुरक्षित तरीके से एकत्रित करना है, जिससे किसानों को सरकार की सभी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का लाभ बेहतर तरीके से मिल सके।
हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे की MPFR AgriStack Farmer Registry क्या है, इसके लाभ, विशेषताएं, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को आखरी तक जरूर पढ़े।
mpfr agristack gov in farmer registry mp क्या है?
MP Farmer Registry भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों के डेटा को डिजिटल रूप से रजिस्टर करना है इसके तहत की किसानों को 12 अंको की एक डिजिटल आईडी Kisan Card प्रदान की जाती है जिसमे उनकी सभी जानकारी सामिल है जैसे जमीन, फसल, सरकारी योजनाओं का लाभ, और अन्य सुविधाओं की जानकारी।
AgriStack के मुख्य उद्देश्य
- किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल रूप से प्रदान करना।
- सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना।
- इस पहल से किसानों को फसल बीमा, सब्सिडी और ऋण लोन जैसे योजना का लाभ आसानी से मिलेगा।
- कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए डेटा-आधारित निर्णय लेना।
इसे भी पढ़े: Farmer Registry vai Portal
MPFR AgriStack Farmer Registry का महत्व
MPFR (Mission for Farmer Registration) AgriStack के तहत किसानों का एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस रजिस्ट्री में किसानों की निम्न जानकारियां शामिल होंगी:
- किसान का नाम और आधार लिंक्ड डेटा
- जमीन का विवरण (खसरा नंबर, भूमि रिकॉर्ड)
- बैंक खाता विवरण
- पिछली फसलों का डेटा
- सरकारी योजनाओं का लाभ
MPFR Farmer Registry के लाभ
✅ सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ – किसानों को सभी योजना जैसे PM KISAN, फसल बीमा, सब्सिडी आदि का लाभ बिना किसी देरी के मिलेगा।
✅ ऋण प्रक्रिया आसान – किसानों को समय पर बैंकों से कृषि ऋण लेने में आसानी होगी।
✅ डिजिटल रिकॉर्ड – किसानों का पूरा डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
✅ धोखाधड़ी कम होगी – इस फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम गलत दावों और नकली लाभार्थियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
MPFR AgriStack Gov In Farmer Registry के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
अगर आप एक किसान हैं और MPFR AgriStack Farmer Registry में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड ( वर्तमान में मान्य होना चाहिए)
- जमीन के कागजात (खसरा नंबर) ( ऑनलाइन रजिस्टर्ड होना चाहिए)
- बैंक खाता विवरण ( आधार कार्ड लिंक होना चाहिए )
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए )
पंजीकरण कैसे करें?
- सबसे पहले इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाओ https://mpfr.agristack.gov.in
- इसके बाद होम पेज पर किसान ऑप्शन चयन करे।
- इसके बाद अपना आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- वेबसाइट में आईडी पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद अपना बेसिक विवरण को फिल करें।
- इसके बाद अपने जमीन के विवरण को फिल करे।
- अपने परिवार और आय विवरण को फिल करें।
- इसके बाद E- Sign प्रक्रिया को पूरा करे।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें
- OTP वेरिफिकेशन कर
- सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें
नोट: अगर आपको ऑनलाइन पंजीकरण में कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या CSC (Common Service Centre) पर संपर्क कर सकते हैं।
MPFR AgriStack से जुड़े सामान्य सवाल (FAQs)
Q: क्या AgriStack Farmer Registry में पंजीकरण अनिवार्य है?
Ans: जी हां फार्मर रजिस्ट्री करना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है खासकर उन किसानों को जो पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
Q: क्या बटाईदार (टेनेंट फार्मर) भी रजिस्टर कर सकते हैं?
Ans: जी हां इसके लिए किसान को सिर्फ Agriculture ऑप्शन का चयन करना है इसके अलावा जिसकी बटाई की जा रही है इस जमीन मालिक से समझौता करना होगा।
Q: क्या रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस है?
Ans: नही अभी सरकार ने इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई फीस को निर्धारित नहीं किया है यह बिल्कुल फ्री हैं।
Q: अगर मेरी जानकारी गलत दर्ज हो गई है तो क्या करूं?
Ans: किसी वजह से अगर आपकी जानकारी गलत दर्ज हो जाती है तो अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करे या फिर कृषि संबंधित विभाग में जाकर संपर्क करें।
निष्कर्ष
MPFR AgriStack Gov In Farmer Registry भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल सुविधाएं प्रदान करना है। इसके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और ऋण जैसी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। अगर आप एक किसान हैं, तो जल्द से जल्द इस रजिस्ट्री में अपना नाम दर्ज कराएं और डिजिटल कृषि क्रांति का हिस्सा बनें।
अस्वीकरण: यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। आधिकारिक जानकारी के लिए https://mpfr.agristack.gov.in पर विजिट करें।