
Mukhyamantri Akal Mahila Swarojgar Yojana uttarakhand – आज समय में महिला पुरुष से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है सभी अपने निजी खर्चे के लिए रोजगार की तलाश करती है। कुछ महिलाएं तो अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखती है सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि महिलाओं को घर बैठे ही काम मिले और वह अपने परिवार में बराबर का योगदान दे।
हम इस लेख में आपको Mukhyamantri Akal Mahila Swarojgar Yojana uttarakhand के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकती है हम इसमें आवेदन से लेकर , पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज आदि सभी जानकारी विस्तार से देने जा रहे है। आप से निवेदन है कि पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़ें और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर करें
Mukhyamantri Akal Mahila Swarojgar Yojana
Mukhyamantri Akal Mahila Swarojgar Yojana को उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अपनी राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रुपए से लेकर 1.50 लाख रूपये के स्वरोजगार शुरू करने पर सरकार द्वारा 75% का अनुदान दिया जाता है। योजना में आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में पात्रता
- आवेदक महिला उत्तराखंड राज्य की निवासी होना चाहिए।
- महिला आवेदक की आयु आवेदन के समय 21 से 50 के बीच होनी चाहिए।
- इसे योजना में सिर्फ निम्न वर्ग की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है जैसे कि
- विधवा।
- परित्यक्ता।
- किन्नर।
- अपराध या एसिड हमले की पीड़ित।
- अवयस्क या अविवाहित बच्चों की माँ
- महिला को सरकार की किसी और योजना से लाभ नहीं मिला होना चाहिए।
- महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए
एकल महिला स्वरोजगार योजना के फायदे
- सरकार आवेदक को 2 लाख रूपये की परियोजना लागत पर सब्सिडी प्रदान करेगी।
- परियोजना लागत का 75% अनुदान सरकार देगी अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक की लागत पर या उससे अधिक
- परियोजना में लगने वाले पैसा का 25% महिला आवेदन द्वारा लगाया जाएगा बाकी लगाई गई लागत सरकार सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगी।
सरकार तीन किस्तों में सब्सिडी का पैसे जारी करेगी। पहली किस्त में लागत का 50% जारी करेगी दूसरी किस्त में लागत का 30% जारी करेगी और आखिरी तीसरी किस्त में लागत का 20% जारी करेगी
एकल महिला स्वरोजगार योजना में आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना में आवेदन करने की इच्छा रखते है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- आयु प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- पैन कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।
एकल महिला स्वरोजगार योजना में आवेदन कैसे करें
एकल महिला स्वरोजगार योजना करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को पूरा करना होगा
- सबसे पहले इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करे।
- अपनी एक प्रोफाइल अकाउंट बनाएं
- आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट में लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फोन स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म को फिल करें।
- इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म में अपलोड करें
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म को ले जाकर योजना संबंधित विभाग में जमा करे।
- आपके आवेदन के सत्यापन के बाद आपको योजना का लाभ प्राप्त होगा।
ऑफिशियल पोर्टल और महत्वपूर्ण लिंक
हमने इस लेख में आपको एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है यह योजना एक कल्याणकारी योजना के रूप में काम कर रही है अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं योजना में आवेदन करने हेतु महत्वपूर्ण लिंक हमने नीचे उपलब्ध किए हैं इसके अलावा आप इनकी वेबसाइट पर जाकर भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
होम पेज | यहां क्लिक करें |
आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
निर्देश: Mukhyamantri Akal Mahila Swarojgar Yojana 2025 एक कल्याणकारी योजनाएं इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है इसके अलावा महिलाओं को रोजगार शुरू करने करने पर लगने वाली लागत का 75% अंशदान के रूप में प्रदान किया जाता है योजना से जुड़ी पर अधिक जानकारी के लिए उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको योजना से जुड़ी जानकारी देना है आपके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय आपका खुद का निर्णय होगा।